फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका इंटर कॉलेज के छात्रो को आपदा प्रबंधन की सीख दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्राधिकरण के डिस्ट्रिक कोआर्डिनेटर कृष्ण कुमार पासवान, ट्रेनर अमित सिंह, नितेश शर्मा की ओर से चिह्नित नगर पालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को अपदा प्रबंधन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अग्नि शमन विभाग की ओर से छात्रों को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई। इस दौरान आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष सिंह के नेेतृत्व में मुगलसराय फायर स्टेशन प्रभारी मुन्नी सिंह सहित अन्य अधिकारियों की मौौजूदगी में छात्रों को बताया गया कि आपदा में घबराने की जरूरत नहीं है। धैर्य से मुसिबत का सामाना करना चाहिए। इस दौरान मॉक ड्रिल के दौरान भगदड़ में घायल व्यक्तियों को कैसे स्ट्रेचर व अन्य विधियों से उठाकर अस्पताल भेजवाने एवं आग लगने पर किस प्रकार के उपकरणों का तथा मौके पर उपलब्ध संसाधनों बाल्टी कंबल बालू मिट्टी आदि की मदद से आग को नियंत्रित करने के उपाय बताए गए। टीम लीडर नरेंद्र कुमार सिंह, चितरंजन पाठक, उत्तम यादव ने धूएं से भरे कमरे में बेहोश पड़े व्यक्ति को खोज कर निकालने का प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ महेन्द्र कुमार पांडेय, अशोक त्रिपाठी, मोहम्मद फिरोज, अरुण कुमार, आनंद तिवारी, मुकेश चौबे, विजय यादव, रमेश सिंह, रवि शेखर शर्मा, मयंक मोहन सिंह, अमन कुमार, योगेश सिंह, विकास केसरी, दिनेश कुमार रहे।
पीडीडीयू नगर। नगर के अलीनगर स्थित इंडियन आयल कारपोरेशन के डिपो में छमाही मॉकड्रिल किया गया। इसमें आग लगने पर बचाव के उपाय प्रदर्शित किए गए। इस अचानक दो स्थानों पर आग लगने पर उसे काबू करने की प्रक्रिया प्रदर्शित की गई।
विज्ञापन

ड्रिल में सबसे पहले टैंक ट्रक को खाली करने के दौरान गलत तरीके से वाल्व खोलने से तेल का रिसाव होने लगा। लीकेज ने थोड़ी देर में ही आग लग गई। इसे काबू कियागया तभी गैंट्री वे 26 पर तेल रिसाव शुरू हो गया। चुस्ती फुर्ती से दोनों घटनाओं पर काबू पाया गया। इस दौरान आईओसीएल के विभिन्न विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने डीसीपी, पानी , फोम, मयूरा कर्टन, एमईएफजी क प्रयोग किया। 13 मिनट और 35 सेकंड चले अग्निशमन प्रक्रिया में प्रतिभागी प्रफुल्लित और तीव्र दिखें। इस मौके पर टर्मिनल के उप महाप्रबंधक समित कुमार मंडल, मुख्य प्रबंधक अतुल कुमार,सुरक्षा अधिकारी शशांक कुमार, सौरभ सिंह, अंकित जयसवाल, शिवम कश्यप, बीकेपीएल के अधिकारी शिवम दीक्षित, सिविल डिफेंस से डॉ.एके सिंह, कमलेश तिवारी, राजेश तिवारी,फायर सर्विस से नरेन्द्र कुमार सिंह, एचपीसीएल के आकाश शांडिल्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें