फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर खामियां मिलने पर दस हजार का जुर्माना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद स्तरीय अधिकारियों की टीम ने जिला मुख्यालय के आसपास स्थित तीन पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की। इस दौरान बिछिया में एक पेट्रोल पंप पर हवा भरने की मशीन खराब मिली। वहीं शौचालय में भी गंदगी का दिखी। इस पर दस हजार रुपये जुर्माना लगाया। सख्ती से पंप संचालकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह व सदर एसडीएम अविनाश कुमार के नेतृत्व में कर्मियों की टीम ने सबसे पहले बिछियां स्थित मेसर्स राजगोविंद फिलिंग सेंटर की पड़ताल की। पंप पर आने वाले वाहनों में हवा भरने के लिए लगाई गई मशीन खराब मिली। शौचालय में भी गंदगी दिखी। इस पर अफसरों ने संचालक पर दस हजार रुपये का जुर्माना ठोका। टीम ने छीतों स्थित मेसर्स महावीर कार्गो फिलिंग स्टेशनऔर मेसर्स कर्मा फ्यूल्स की भी जांच की, लेकिन सब कुछ ठीक मिला। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने पेट्रोल पंपों पर तेल भरने में घटतौली व मानक के अनुरूप सुविधाओं की उपलब्धता की जांच के लिए जिला पूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की है। पूर्ति अधिकारी ने अभियान आगे भी जारी रहेगा। कमियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें