फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा के लिए स्मार्ट फोन जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गंजीप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को बीए तृतीय और बीएससी तृतीय वर्ष के 242 छात्र- छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत ब्लाक प्रमुख कमलादेवी और प्रबंधक बाबूलाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कमला देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों के विकास के लिए योजना बना रही है। कोई भी छात्र शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को तकनीकी से जोड़ने के लिए यह योजना चलाई गई है। मोबाइल फोन के माध्यम से छात्र विभिन्न प्रकार से शिक्षकों एवं विद्वानों के विचारों को वॉइस रिकॉर्डर के माध्यम से रिकॉर्ड कर सकते हैं। आवश्यकता के अनुसार उनको सुन सकते हैं। एक बार विचारों को न समझ पाने की स्थिति में अनेक बार सुना जा सकता है। ये कार्यक्रम प्रयोग प्रदर्शन तथा शिक्षण प्रक्रिया से सम्बंधित हो सकते हैं।इनको छात्र आवश्यकतानुसार घर पर बैठकर देख सकते हैं। प्रबंधक बाबूलाल ने कहा कि कहा कि वर्तमान तकनीकी दौर में मोबाइल छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं लाभदायक वस्तु है। इस दौरान प्राचार्य डॉ. राजदीप सिंह, डॉ. आराधना, नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें