फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर की सड़कों की मरम्मत के लिए सांसद से आस

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में जर्जर हो चुकी सड़कों की मरम्मत के लिए नगर पालिका चेयरमैन ने सूची सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को सौंपी है। चेयरमैन की ओर से नगर की 36 प्रमुख सड़कों की सूची सांसद को सौंपी गई है। नगर पालिका पीडीडीयू नगर के जनप्रतिनि बोर्ड का पदेन सदस्य होने के नाते सांसद से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। यदि सब ठीक रहा तो सूची में दर्ज मार्गों की मरम्मत का कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना काल के प्रथम चरण की शुरुआत के बाद से ही शासन ने नगर पालिका व पंचायतों को दिये जाने वाले धन में कटौती करना शुरू कर दी थी। नतीजन नगर में विकास के कई कार्य अवरूद्ध हो गए। इसके चलते सबसे अधिक नगर में सड़क मरम्मत का कार्य प्रभावित हुआ। नतीजतन पिछले कुछ वर्षों में नगर में सड़कों की स्थिति काफी दयनीय हो गई। अब नगर पालिका चेयरमैन ने सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का दरवाजा खटखटाया है। चेयरमैन संतोष खरवार नगर की लगभग 31.50 किलोमीटर सड़क की मरम्मत का प्रस्ताव सांसद को भेजा है। उन्होंने इसमें नगर की कुल 36 सड़कों को शामिल किया है।
लगभ दस करोड़ रुपये की लागत से बनेेगी सड़क
नगर क्षेत्र में खराब हो चुकी सड़कों की मरम्मत में लगभग दस करोड़ रुपये खर्च होंगे। सूची में शामिल नगर की लगभग 31.5 किलोमीटर में शामिल 36 सड़कों की मरम्मत के बाद शहर में सड़कों की स्थिति में सुधार होगा।
विज्ञापन

खराब सड़कों के चलते विकास कार्य प्रभावित हो रहा था। नगर के विकास के सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय से मुलाकात कर सूूची सौंपी गई है। उन्होंने सड़कों की मरम्मत के लिए धन आवंटित कराने का आश्वासन दिया है। - संतोष खरवार, चेयरमैन नगर पालिका, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें