फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात प्रभारी के वाहन पर ही नहीं लगा हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले में एक नवंबर से यातायात माह की शुरुआत हो चुकी है। यातायात विभाग की ओर से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। लेकिन विडंबना यह है कि खुद यातायात विभाग ही कुछ नियमों का पालन नहीं कर रहा है। विभाग की ओर से वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगाने वालों से जुर्माना वसूला जाता है पर अभी तक यातायात प्रभारी के ही वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

पुलिस और परिवहन विभाग के द्वारा एक नवंबर से यातायात माह संचालित हो रहा है। इसमें लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देने के साथ नियम विरुद्ध चलने वाले चालकों से जुर्माना वसूला जाता है। लेकिन जनपद में यह अभियान केवल कागजों पर ही देखने को मिल सकता है। क्योंकि धरातल पर अभियान की तस्वीर कुछ और ही बयान करती दिख रही है। आम नागरिक के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगे होने पर जुर्माना वसूला जाता है। लेकिन जिले अधिकांश सरकारी अफसरों के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नही लगा। इसकी बानगी यातायात प्रभारी के वाहन को देखकर लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जल्द नंबर प्लेट लग जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें