संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दिखी छात्रों की प्रतिभा
इलिया। क्षेत्र के पालपुर संकुल के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय रसिया के प्रांगण में सोमवार को संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्राथमिक स्कूल वर्ग में 50 मीटर,100 मीटर दौड़, लंबी कूद और कबड्डी का आयोजन हुआ। वहीं उच्च प्राथमिक स्कूल वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर, लंबी कूद तथा कबड्डी में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें दौड़, लंबी कूद प्रतियोगिता में रसिया विद्यालय के प्रतियोगी शीर्ष पर रहे। वहीं कबड्डी में ढुन्नु विद्यालय की टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विजय हासिल किया।
प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को संकुल प्रभारी कृष्ण कुमार सिंह द्वारा पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान रामलाल, चन्द्रशेखर, सुरेश, प्रदीप सिंह, प्रदीप दूबे, प्रभुदत्त शुक्ला, उमेश जायसवाल, लोकेश, शैलेश, संतोष द्विवेदी, सनीदयाल सहित कई अभिभावक भी उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार ने किया।