अलीनगर थाना के लौंदा गांव के समीप नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर सोमवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से मोपेड सवार युवती की मौत हो गई। वहीं उसके पिता घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सदर कोतवाली के धुरीकोट गांव निवासी योगेंद्र राम मोपेड लेकर अपनी पुत्री रोशनी कुमारी (18) के साथ किसी कार्य से रहे थे। लौंदा गांव के समीप वे पहुंचे ही थे कि मोपेड ट्रक की चपेट में आ गई। इससे रोशनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं योगेंद्र राम घायल हो गए। घटना के चालक मय वाहन फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल योगेंद्र राम को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बेटी की मौत का समाचार सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत लौदा पुलिस चौकी प्रभारी प्रेम नारायण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मृतका के पिता को अस्पताल पहुंचाया गया है। परिजनों को इसकी जानकारी दी गई है।