फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदासी मंडी की एक किमी सिक्स लेन सड़क का हुआ शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने शनिवार को चंदासी मंडी में एक किमी लंबे सिक्स लेन सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। इस दौरान बताया कि नवंबर माह तक सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा हो जाएगा। इससे व्यापारियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक साधना सिंह ने कहा कि कहा कि चंदासी कोल मंडी की समस्या के विरोध में व्यापारियों के साथ मैने भी 29 दिन तक आंदोलन किया था। कहा कि व्यापारियों की मांग पर चंदासी कोल मंडी में ओवरब्रिज के लिए 244 करोड़ रुपये का इस्टीमेट बनाकर दिया गया था। प्रमुख सचिव स्तर से कहा गया कि इतना पैसा पास नहीं हो पाएगा। ऐसे में चंदासी कोल मंडी की समस्या को देखते हुए सड़क चौड़ीकरण की योजना बनाई गई। कहा कि छह करोड़ 21 लाख 32 हजार की लागत से मंडी में पुराना जीटी रोड के सिक्स लेन होने के बाद लोगों को धूल से निजात मिलेगी। वहीं यहां आने वाले ट्रकों को खड़ा होने में आसानी होगी। विधायिका ने कहा कि फिलहाल एक किमी सड़क बनेगी।
वाराणसी के मोहन सराय से चकिया तक फोर लेन सड़क पास हो चुकी है। इसमें मोहन सराय से पीडीडीयू नगर के सुभाष पार्क तक फोर लेन सड़क होगी। यहां से चकिया त्रिमुहानी स्थित गंजी प्रसाद की प्रतिमा स्थिति यथावत रहेगी। इसके बाद चकिया तक फोर लेन सड़क होगी। इस मौके पर मंडी अध्यक्ष धर्मराज यादव ने विधायक से मंडी में लिंक रोड बनाने और पानी निकासी की व्यवस्था की मांग की। इस पर विधायक ने आश्वासन दिया कि इसके लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस मौके पर धर्मराज यादव, कैलाशकिशोर पोद्दार, आरके पोद्दार, राघव सिंह, अखिल पोद्दार, आलोक वरूण, कुंदन सिंह, राहुल जायसवाल, सुनील विश्वकर्मा, भानू तिवारी, अशोक सोनकर, विशाल तिवारी, प्रभुनरायन यादव, रमेश चौहान, राजेश यादव, अनुराग मौर्य, राजकुमार गुप्ता, राजेश दुबे, प्रमोद पटेल, अमित तिवारी, दीपक पटेल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें