फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने एडीएम से की क्रय केंद्र खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। शहाबगंज क्षेत्र के बरियारपुर के किसानों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में एडीएम अतुल कुमार से मुलाकात की। किसानों ने धान खरीद की समस्याओं के बारे में एडीएम को अवगत कराया। साथ ही बरियारपुर में क्रय केंद्र खोलने की मांग की। कहा डीएम के आदेश के बाद भी क्रय केंद्र नहीं खोला जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एडीएम को बताया कि शहाबगंज के करईल वाले इलाके में धान की अच्छी पैदावार होती है। लेकिन बरियारपुर के आसपास कोई क्रय केंद्र नहीं खोला गया है। आरोप लगाया कि मंडी में धान बेचने का सलाह दे रहे है। जबकि किसानों को उपज बेचने के लिए लगभग 13 किमी से अधिक दूरी तय करना पड़ेगा। कहा कि पिछले दिनों डीएम नवनीत सिंह चहल ने डिप्टी आरएमओ को बरियारपुर में क्रय केंद्र खोलने का निर्देश दिया था, इसके बादभी क्रय क्रय केंद्र नहीं खोला गया। एडीएम ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान सुनील सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, विवेक सिंह, विमलेश सिंह, पखंडू सिंह, श्यामू गुप्ता, रमेश पांडेय, महेश राय, गणेश साव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें