फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युतीकरण से रेलवे ने डीजल के बचाए 833 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेल ने परिचालन क्षमता में बढ़ोत्तरी करने के लिए विभिन्न रेलखंडों पर 792 किमी लंबा विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया है। इससे दो साल में डीजल पर खर्च होने वाली 833 करोड़ रुपये की रेलवे को बचत हुई है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि विद्युत इंजन से परिचालन होने से तेल की बचत के कारण रेल राजस्व की बचत हो रही है। वर्ष 2019-20 में विद्युतीकरण से डीजल के मद में व्यय होने वाले 362 करोड़ रूपए और चालू वित्त वर्ष 2020-21 के नवंबर माह तक डीजल के मद में व्यय होने वाले 471 करोड़ रूपए रेलवे ने बचाया है। इसके अलावा अब तक पूर्व मध्य रेलवे की ओर से लगभग 4008 रूटकिलोमीटर में से 3369 रूटकिलोमीटर का विद्युतीकरण पूरा कर लिया गया है। इसमें वर्ष 2019-20 में 565 किलोमीटर और वर्ष 2020-21 के नवंबर माह तक 227 रूटकिलोमीटर विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया जा चुका है। शीघ्र ही बाकी सभी रेलमार्गों को विद्युतीकृत कर लिया जाएगा। इसमें पूर्व मध्य रेल के पांच में से पंडित दीन दयाल उपाध्याय, सोनपुर एवं दानापुर सहित कुल 03 मंडल शत-प्रतिशत विद्युतीकृत किए जा चुके हैं। शीघ्र ही धनबाद मंडल के सभी रेलखंड विद्युतीकृत हो जाएंगे। वहीं समस्तीपुर मंडल के शेष बचे रेलखंड का विद्युतीकरण कार्य तेज गति से चल रहा है। इसके अलावा पूर्व मध्य रेल के पांचों रेलमंडलों में से पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल को भारतीय रेल का पहला शत-प्रतिशत विद्युतीकृत रेलमंडल होने का गौरव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें