फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही के हमले से किसान जख्मी

Wed, 31 Dec 2014 01:38 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र स्थित मटियरहां गांव में दुर्लभ जानवर शाही ने हमला कर विजयी यादव (45) और चार कुत्तों पर हमला कर घायल कर दिया। सोमवार को विजयी यादव रात्रि में खेत में फसलों की रखवाली कर रहा था।
विज्ञापन


 इसी बीच शाही ने हमला बोलकर उनको जख्मी कर दिया। पीड़ित के शोर मचाने पर आस पास के ग्रामीण पहुंचे। वहीं शोर सुनकर आधा दर्जन कुत्तों ने भी शाही पर हमला बोल दिया, लेकिन शाही ने अपने कांटो से उन्हें भी जख्मी कर दिया। अंत में ग्रामीणों ने शाही को मार गिराया।

ग्रामीणों का कहना है कि किसान शाही व जंगली सुअरों से त्रस्त हैं। आए दिन उक्त जंगली जानवर खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि जंगली जानवरों को पकड़कर जंगल में छोड़वा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें