फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव न जलने पर प्रदर्शन

Wed, 31 Dec 2014 01:31 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय चौराहे पर जिला प्रशासन द्वारा भीषण ठंड के बाद भी अलाव नहीं जलाए जाने से नाराज लोगों ने मंगलवार की अपराह्न लगभग तीन बजे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कई बार मांग के बाद भी प्रशासन द्वारा अलाव नहीं जलाया गया गया।
गौरतलब है कि क्षेत्र में पिछले 25 दिनों से भयंकर ठंड पड़ रही है।

इंसान क्या पशु-पक्षियों ने भी अपने घोंसलों से निकलना बंद कर दिया है। लेकिन इस भीषण ठंड के बाद भी प्रशासन द्वारा कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं कराई गई है।

जिससे मंगलवार को क्षेत्रीय लोगों का धैर्य टूट गया और वे लोग जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे और शीघ्र ही अलाव जलाने की जिला प्रशासन से मांग करने लगे। भीषण ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन तो आगे नहीं आया लेकिन कम्हरियां गांव की क्षेत्र पंचायत सदस्य रेनू सिंह और उनके पति योगेंद्र नारायण सिंह पिछले बीस दिनों से कंदवा चौराहे पर दो अलावों की व्यवस्था अपने खर्च से करा रहे हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में उपजिलाधिकारी गिरीश कुमार शर्मा का कहना रहा कि जल्द ही अलाव की व्यवस्था कर दी जाएगी।
विरोध प्रदर्शित करने वालों में रवि पांडेय, सोनूराय, कमलेश यादव, महेंद्र यादव, अख्तर अली, संजय यादव, जमुना बिंद, चंदन विश्वकर्मा, बंडुल गुप्ता और वीरेंद्र गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें