फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: मिट्टी का टीला ढहने से पिता और दो पुत्रों सहित 4 की मौत, दिवाली पर घर की पुताई के लिए खोद रहे थे मिट्टी

Tue, 02 Nov 2021 06:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

यूपी के चंदौली में घर की पुताई के लिए जंगल में मिट्टी खोदते समय टीला ढह गया। मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
टीले के अंदर दबे लोगों को निकालते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के चंदौली जिले में मंगलवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में पिता और दो पुत्रों सहित चार की लोगों की मौत हो गई। सभी दिवाली पर घर की पुताई के लिए मिट्टी खोद रहे थे। मिट्टी का टीला ढहने से सभी मलबे की चपेट में आ गए। हादसे के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।  नौगढ़ थाना क्षेत्र के उदितपुर सुर्रा गांव के समीप जंगल में ये हादसा हुआ। 

विज्ञापन


विकास खंड के उदिसपुर सुर्रा गांव निवासी शिव कुमार राम (55) और समीपवर्ती जिला सोनभद्र के कुड़रिया थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव के दूधनाथ (50) अपने दो पुत्रों रितेश (09) और आशीष (12) के साथ घर की पुताई के लिए पीली मिट्टी लेने जंगल गए थे। चारों जंगल में मिट्टी के टीले के नीचे खोदाई कर रहे थे।

इसी दौरान मिट्टी का टीला ढह गया। इसमें चारों लोग दब गए। टीला गिरते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने किसी तरह से शिवकुुमार और दूधनाथ को बाहर निकाला पर उनकी सांसें थम चुकी थीं। उसके बाद आशीष को बाहर निकाला गया। उसके मुंह से खून निकल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण उसे सीएचसी नौगढ़ ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद रितेश के शव को बाहर निकाला गया। घटना के बाद एसपी अंकुर अग्रवाल, एसडीएम डॉ. अतुल गुप्ता और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। एसपी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पढ़ेंः घर की पोताई के लिए मिट्टी लाने गई महिला की टीले के नीचे दबकर मौत, युवक घायल
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें