फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आकर लूना सवार की मौत, चालक वाहन सहित फरार

Sun, 31 Oct 2021 12:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के छोटूसराय गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से लूना सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत के बाद चालक ट्रैक्टर सहित फरार हो गया। इस दौरान मुगलसराय-चहनिया मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।

विज्ञापन


मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भोगवार गांव निवासी संजय(30) लूना से कैली गांव गया था। वापस लौटते समय छोटूसराय गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित फरार हो गया।

घटना से आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए मुगलसराय चहनिया मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसकी जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें