फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबल बांटने के लिए प्रत्येक तहसील को मिलेंगे पांच लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। शासन की ओर से गरीबों में बांटने को कंबल खरीदने के लिए प्रत्येक तहसील के लिए पांच-पांच लाख का बजट जारी किया गया है। साथ ही अलाव के लिए अलग से 50 हजार रुपये दिए हैं ताकि गरीबों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

जनपद में इस बार कड़ाके की ठंड का अनुमान लगाया जा रहा है। नवंबर माह में ही सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सरकार बेसहारा लोगों का सहारा बनेगी। शासन स्तर से जाड़े में कंबल वितरण और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने के लिए सभी जिलों में बजट भेज दिया गया है। जिले में हर तहसील के लिए पांच-पांच लाख रुपये भेजे गए हैं। इस पैसे का उपयोग कंबल खरीदने में किया जाएगा। अलाव के लिए 50 हजार अलग से दिए गए हैं। धनराशि का एक हिस्सा नगर निकाय प्रशासन को भी दिया जाएगा। तहसील के साथ ही नगर पालिका व नगर पंचायत प्रशासन कंबल खरीदकर गरीबों को बांटेगा। साथ ही चट्टी-चौराहों पर सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जाएंगे। चंदौली में पांच तहसील, तीन नगर पंचायत और एक नगर पालिका परिषद हैं। ऐसे में सभी क्षेत्र के लोगों को राहत मिलने के आसार हैं।
चंदौली। जनपद में एक नगर पालिका व तीन नगर पंचायत हैं। शासन की ओर से नगरीय इलाकों में मुसाफिरों व बेघरों की सुविधा के लिए रैनबसेरे बनाए जाएंगे। यहां दूसरे स्थान से आने वाले लोगों के ठहरने और भोजन-पानी की व्यवस्था होगी। वहीं बेघर भी रैनबसेरा में रात गुजार सकते हैं। रैनबसेरा में सफाई, प्रकाश, बेड-बिस्तर समेत अन्य जरूरी इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से कंबल खरीदने और अलाव के लिए बजट प्राप्त हो गया है। शीघ्र ही कंबल खरीदकर वितरित कराया जाएगा। सर्दी में पर्याप्त स्थानों पर अलाव भी जलवाए जाएंगे ताकि ठंड से बचने में लोगों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें