फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी के निरीक्षण में गायब मिले पीएचसी के प्रभारी चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। शहाबगंज सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हीरालाल ने सोमवार को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। जहां प्रभारी चिकित्सक डॉ. मणिकेश सिंह अनुपस्थित थे। वहीं सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित मिले। जिस पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने उपस्थिति रजिस्टर पर प्रभारी चिकित्सक मणिकेश सिंह को अनुपस्थित कर दिया।
विज्ञापन

सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी हीरालाल अचानक दोपहर 12 बजे इलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए। वहां बिना सूचना के प्रभारी चिकित्सक मणीकेश सिंह गायब मिले। चिकित्साधिकारी ने उन्हें उपस्थिति रजिस्टर पर उन्हें अनुपस्थित कर दिया। साथ ही अन्य कर्मियों को हिदायत देते हुए कहा कि सभी कर्मचारी समय से उपस्थित होकर स्वास्थ सेवाएं सुविधा मुहैया कराएं। उन्होंने कोविड़ टीकाकरण में तेजी लाने का भी निर्देश दिया।
इससे पहले भी निरीक्षण में गायब मिले थे चिकित्सक
इलिया। पीएचसी इलिया के प्रभारी चिकित्सक मणिकेश इससे पहले भी चिकित्साधिकारी के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले थे। लोगों की शिकायत है कि वे ज्यादातर पीएचसी नहीं आते जिससे स्वास्थ्य व्यवस्थाएं ठीक नहीं हैं। पिछले दिनों भी मुख्य चिकित्साधिकारी के निरीक्षण में मणिकेश सिंह सहित अन्य स्टाफ भी अनुपस्थित मिले थे, जिस पर उन्होंने चिकित्सक सहित गायब रहे कर्मचारियों को रजिस्टर पर अनुपस्थित लगाया था। अभी एक माह भी नहीं बीते और पुन: चिकित्साधिकारी की जांच में प्रभारी चिकित्सक का गायब होना स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हीरालाल ने बताया कि प्रभारी चिकित्सक के गायब होने की रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें