फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: शादी की रस्म के दौरान पलटा डीजे वाहन, दबकर चालक की मौत

Wed, 10 May 2023 07:38 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली के देवतापुर गांव में बीती रात शादी की रस्म के दौरान डीजे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें दबकर डीजे वाहन के चालक बबलू राम की मौत हो गई। हादसे के बाद से चालक के परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
मृतक के रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के देवतापुर गांव में बीती रात शादी की रस्म के दौरान डीजे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें दबकर डीजे वाहन के चालक बबलू राम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। देवतापुर के निवासी टुन्ना दूबे ने नगर निवासी मनोज चौरसिया के डीजे वाहन की बुकिंग की थी। बुधवार रात तय समय पर चालक बबलू राम (32) डीजे लेकर देवतापुर गांव पहुंच गया।

विज्ञापन


दूल्हे के परछन होने की तैयारी हो रही थी कि तभी बबलू डीजे वाहन को पीछे करने लगा। इस दौरान अनिंयित्रित होकर वाहन गड्ढे में पलट गया। चालक वाहन के नीचे दब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल चालक को जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही  बबलू राम  की पत्नी सोनी और उसके तीन पुत्र ओमप्रकाश, लक्की, इंद्रदेव सहित काफी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बबलू किसी तरह से वाहन चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार को सिर पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें