फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: NEET परीक्षार्थियों के लिए दानापुर से कोटा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल

Wed, 10 May 2023 06:53 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर

सार

दानापुर से कोटा के लिए स्पेशल ट्रेन गुरुवार रात रवाना होगी।  परीक्षा स्पेशल ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, जौनपुर, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, इटावा, शम्सबाद टाउन, आगरा कैंट, बयाना, गंगापुर सिटी और सवाई माधोपुर स्टेशन पर रूकेगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा का आयोजन सात मई को हुआ। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र से घर तक आने-जाने में होने वाली समस्याओं दूर करने के लिए रेलवे की तरफ से परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को दानापुर से कोटा के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। 

विज्ञापन


पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दानापुर कोटा परीक्षा स्पेशल ट्रेन गुरुवार रात 22.30 बजे खुलेगी और दूसरे दिन 01.05 बजे कोटा पहुंचेगी। परीक्षा स्पेशल ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, जौनपुर, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, इटावा, शम्सबाद टाउन, आगरा कैंट, बयाना, गंगापुर सिटी और सवाई माधोपुर स्टेशन पर रूकेगी।

इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकॉनोमी तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के क्रमशः दो-दो कोच, शयनयान श्रेणी के 10 एवं साधारण श्रेणी के तीन कोच होंगे।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 'बर्निंग ट्रेन' होने से बची मालगाड़ी, आग का गोला बने दौड़ रही थी ट्रेन, गेटमैन ने देखी लपटें 

अहमदाबाद दरभंगा समर स्पेशल में होंगे तीन जनरल कोच

 सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर और जयपुर के रास्ते अहमदाबाद और दरभंगा के बीच चल रही अहमदाबाद- दरभंगा समर स्पेशल अब तीन जनरल कोच के साथ चलेगी। ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी के कोच की संख्या कम कर जनरल कोच की संख्या दो की जगह तीन कर दी गई है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि 22 मई से ट्रेन के कोच की संख्या में बदलाव किया जाएगा। इससे जनरल कोच में यात्रा करने वालों को आसानी होगी।
विज्ञापन

कहा कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इस तरह का निर्णय लिया गया है। इसी तरह अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल और समस्तीपुर-अहमदाबाद समर स्पेशल में सेकेंड श्रेणी के चार कोच को कम कर तीन कोच कर दिया गया है। वहीं जनरल कोच की संख्या बढ़ाकर तीन कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें