पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय परिषद की समस्तीपुर में हुई बैठक के में रेलकर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान समस्याओं के विरोध में आंदोलन की योजना तैयार की गई। बैठक में आंदोलनों के लिए युवा और महिला रेलकर्मियों से आगे आने का आह्वान किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीके पांडेय ने संगठन को एकजुट और शक्तिशाली बनाए रखने के लिए अनुशासन को आवश्यक बताया। संगठन के महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव ने ईसीआरकेयू और एआईआरएफ की ओर से विभिन्न फोरम पर उठाए गए मुद्दों एवं मांगों की जानकारी रखी। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को रेलकर्मियों की आवासीय समस्याओं को केंद्रीय पदाधिकारियों को वाट्सएप के माध्यम से भेजने की बात कही। अपर महामंत्री मो. ज्याऊद्दीन ने कहा कि वर्तमान में देश में मंहगाई चरम सीमा पर है। केंद्रीय कोषाध्यक्ष ओपी शर्मा ने यूनियन का लेखा जोखा रखा। बैठक में रेलवे आवासों और कालोनियों की समुचित प्रबंधन व्यवस्था करने, सड़कों और जलनिकासी व्यवस्था में सुधार, रेलवे अस्पतालों में समुचित इलाज व्यवस्था तथा जीवन रक्षक दवाईयों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने का मुद्दा उठाया। इसी तरह नाइट पेट्रौलमैन के लिए रक्षक संयंत्र उपलब्ध कराने, ट्रैक मेंटेनर के लिए सभी बुनियादी सुविधाओं से युक्त गैंगलॉज बनवाने को कहा। बैठक के कार्यवृत्त का लेखन कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने किया। बैठक में एसएसडी मिश्रा, मिथिलेश कुमार, केदार प्रसाद, बिंदू कुमार, आरके मंडल, संजय कुमार मंडल, बीपी यादव, ओमप्रकाश, मनीष कुमार, बीबी पासवान, मनोज कुमार पांडेय, मृदुला कुमारी, चंद्रशेखर सिंह, ओपी शर्मा, पीडीडीयू मंडल से सुल्तान अहमद, भईया लाल, मुकेश सिंह, श्रीराम सिंह, एसपी सिन्हा, केके सिंह, अनुज सिन्हा, अशोक सिंह रहे। संचालन महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव ने और धन्यवाद ज्ञापन केके मिश्रा ने किया।