फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया व सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। क्षेत्र में अमावल से चतुर्भुजपुर जाने वाला मार्ग और उसपर बनी पुलिया जर्जर हो गई हैं। कुछ दिन पूर्व पीडब्ल्यूडी ने जर्जर पुलिया को जेसीबी से ध्वस्त कर छोड़ दिया है। इससे दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। रविवार को पुलिया निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिया के समीप प्रदर्शन किया। चेताया कि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नही हुआ तो आवागमन पूरी तरह से ठप करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

अमावल से चतुर्भुजपुर जाने वाले मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। वहीं दोनों गांव के बीच की दो पुलिया पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। एक पुलिया को पीडब्ल्यूडी द्वारा पिछले दिनों जेसीबी से तोड़वाकर सावधान का बोर्ड लगाकर छोड़ दिया गया है। इससे आवागमन पूरी तरह बंद है। आने-जाने वाले लोग खेत से होकर जाने को विवश हैं। निर्माण कार्य बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। आक्रोशित ग्रामीणों ने विभागीय ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर चेताया कि यदि शीघ्र पुलिया व सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो वे आवागमन ठप कर देंगे। प्रदर्शन करने वालों में बहादुर यादव, बासुदेव, हरिद्वार चौहान, मिथिलेश खरवार, सुरेंद्र सिंह, बनारसी यादव, नरसिंह राम, कल्लू राम, अच्छेलाल, रमेश सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें