फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओं की संयुक्त अभियान में 11 ओवर लोड ट्रक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नियामताबाद। उप परिवहन आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर बुधवार को एआरटीओ चंदौली, भदोही और मिर्जापुर की संयुक्त टीम ने हाइवे पर ओवर लोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 ट्रकों को सीज कर दिया। जबकि फिटनेस और रोड टैक्स न जमा करने के आरोप में 16 ट्रकों का चालान किया।
विज्ञापन

निलंबित एआरटीओ आरएस यादव के जेल जाने के बाद से परिवहन विभाग ओवर लोड ट्रकों के खिलाफ कड़ा रुख अपना रहा है। बुधवार को चंदौली एआरटीओ प्रवर्तन विजय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में भदोही के एआरटीओ पीएस राय, मिर्जापुर एआरटीओ योगी सिंह और जीपी सिंह ने हाइवे पर चंदौली, सैयदराजा और अलीनगर थाना क्षेत्र में संयुक्त रूप से अभियान चलाया। एआरटीओ की टीम ने ओवर लोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आठ बालू लदे और तीन गिट्टी लदे ट्रकों को सीज कर दिया। एआरटीओ ने सीज किए ट्रकों को संबंधित थानों को सुपुर्द कर दिया। वहीं हाइवे पर फिटनेस और रोड टैक्स न जमा करने के आरोप में 16 ट्रकों का चालान कर दिया। हाइवे पर ओवर लोड ट्रकों पर कार्रवाई करने की जानकरी मिलने पर कई चालक ट्रकों को होटलों और ढाबों पर खड़ा करके भाग गए। एआरटीओ प्रवर्तन विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर ओवर लोड ट्रकों के खिलाफ संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें