फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माओवादियों के झारखंड बंद की घोषणा पर मंडल में सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय(चंदौली)। भाकपा माओवादी नक्सली संगठन ने दस जून को चौबीस घंटे के लिए झारखंड बंद की घोषणा की है। नक्सलियों के बंद को देखते हुए रेलवे मंडल में सुरक्षा एजेंसियों को एलर्ट कर दिया गया है। गढ़वा सेक्शन में पड़ने वाले रेलवे स्टेशनों, रेलवे पुलिया और रेल पटरियों की सुरक्षा के विशेष निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे मुगलसराय मंडल में गढ़वा सेक्शन का बड़ा इलाका झारखंड राज्य में पड़ता है। नक्सलियों ने नौ जून की रात 12 बजे से दस जून की रात 12 बजे तक झारखंड बंद की घोषणा की है। झारखंड में जगह जगह इसके लिए पोस्टर चस्पा किया गया है। बंद के दौरान नक्सली रेल संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसको देखते हुए आरपीएफ, आरपीएसएफ सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों को एलर्ट जारी किया गया है। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने बताया कि राजधानी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण ट्रेनों के आगे पायलट इंजन चलाने, झारखंड की ओर जाने वाली और आने वाली ट्रेनों में आरपीएफ, आरपीएसएफ को विशेष सतर्क रहने को कहा गया है। रेलवे स्टेशन, कार्यालयों, रेलवे पुलों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। यही नहीं मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर भी झारखंड की ओर जाने वाली ट्रेनों में संदिग्धों की जांच का निर्देश दिया गया है। यही नहीं झारखंड की लोकल पुलिस से भी संपर्क किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें