पीडीडीयू नगर। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी व जनहित की योजना एकमुश्त समाधान योजना के अंतिम दौर में बिजलीकर्मियों ने उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए रविवार को खंडीय कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली। रैली को एक्सईएन प्रवीन कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के प्रमुख चौराहों का भ्रमण करने के बाद वापस खंडीय कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। रैली मे शामिल बिजलीकर्मी नारों के माध्यम से उपभोक्ताओं से योजना का लाभ उठाने की अपील कर रहे थे।
विद्युत वितरण खंड-2 मुगलसराय के अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के अभाव मे अभी भी कई उपभोक्ता ऐसे हैं जो योजना के लाभ से वंचित हैं। रैली ऐसे ही उपभोक्ताओं में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से निकाली गई है। बताया कि खंड के अधीन आने वाले कुल 68 हजार उपभोक्ताओं में 24 हजार 416 ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्हें एकमुश्त समाधान योजना का लाभ मिलना है। योजना के तहत चार हजार 236 उपभोक्ता लाभान्वित हो चुके हैं। शेष किन्हीं कारणों से अभी भी योजना से वंचित हैं। उम्मीद जताते हुए कहा कि विभागीय कर्मचारी हर घर-हर द्वार पर पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं ताकि उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिल सके। अंत में बताया कि योजना की अन्तिम तिथि 30 जून है। रैली में एसडीओ मनोज कश्यप, जेई एके पांडेय, सुभाष यादव व प्रेमचंद सहित लल्लू, हंसराज, विजय, सागर, विशाल कुशवाहा आदि
ओटीएस को लेकर बिजलीकर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली बिजली कर्मी रहे।