फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना के पचफेड़वा गांव के समीप रविवार की भोर में वाहन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने मृतक की पहचान की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर रविवार की सुबह टहलने के लिए निकले लोग अलीनगर थाना के पचफेड़वा गांव के समीप युवक का शव पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक को गंभीर चोट आई थी और सड़क पर खून बिखरा हुआ था। इससे लग रहा था कि किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई हे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो पाया। इसके बाद पुलिस ने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि युवक की मौत किसी वाहन की चपेट में आने से हुई है। शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें