फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बखरा गांव में चंदा लगाकर कराया सौ फीट सीवर का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। नियामताबाद विकास खंड के बखरा गांव के जयबजरंग इलाके के लोगों ने रविवार को आपस में चंदा एकत्र कर और स्वयं मेहनत तीन सौ फीट लंबे सीवर का निर्माण किया। लोगों ने अपने हाथों से गड्ढे खोदे और छह चेंबर बनवाए और पाइप लाइन डाल कर सीवर पूरा कराया। इसके बाद पानी निकासी की समस्या का समाधान हुआ।
विज्ञापन

गांव के जयबजरंग मुहल्ले में पानी निकासी की व्यवस्था न होने से घरों से निकला गंदा पानी गलियों में बह रहा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान और ब्लाक स्तरीय अधिकारियों से नाला निर्माण की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस समस्या से आजिज आकर ग्रामीणों ने चंदा लगाकर और श्रमदान कर नाली निर्माण की योजना बनाई। इसके तहत शनिवार को ग्रामीणों ने 50 हजार रुपये चंदा एकत्र किया। इससे तीन सौ फीट तक सीवर का निर्माण कराया। इसमें श्रम दान कर छह चेंबर भी बनाया। इससे इलाके से जल भराव की समस्या खत्म हुई। सीवर निर्माण में रामजी विश्वकर्मा, मनोरमा देवी, रामभरोस विश्वकर्मा, रामजन्म पटेल, पन्नालाल पटेल, राधेश्याम पटेल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें