दुलहीपुर। नगर पालिका क्षेत्र के गिधौली वार्ड स्थित पंप हाऊस के पास लगे ट्रांसफार्मर के जल जाने से लोग पीने के पानी के परेशान हो रहे है। लोगों को आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है।
नगर के गिधौली वार्ड में लोगों के घरों में पानी आपूर्ति के लिए पंप हाउस स्थापित किया गया है। पंप को चलाने के लिए तीन सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। लोगों का आरोप है इस पंप हाउस के समीप लगा ट्रांसफार्मर नौ दिनों से खराब पड़ा हुआ है। इससे लोगों को घरों में आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बताया कि बिना पानी के लगभग पांच सौ की आबादी प्रभावित हो रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि इसकी शिकायत कई बार एक्सईएन और एसडीओ से भी की गई लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया है। पंप से जलापूर्ति के अभाव में लोग कुंए का पानी पीने को विवश है।