फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क की जांच के लिए स्टेशन पर पहुंचे कमांडेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बरती जा रही लापरवाही के बीच सोमवार की रात वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र स्वयं स्टेशन पर पहुंचे। इस दौरान बिना मास्क स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को मास्क पहनने के प्रति जागरूक किया। चेताया कि बिना मास्क स्टेशन परिसर में आने पर जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका है। कोरोना की बढते मामले को देखते हुए विश्व के कई देशों में लॉकडाउन लगाया जा चुका है। वहीं अब प्रदेश सरकार ने भी बाहर से आने वाले सभी यात्रियों की अवश्य रूप से जांच करने का निर्देश दिया है। इसको देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने सोमवार की शाम स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने बिना मास्क स्टेशन पर आए यात्रियों को समझाया कि बिना मास्क चलने पर कोरोना संक्रमण का खतरा है। ऐसे में स्वयं भी सावधान रहे और लोगों को भी सावधानकरते रहें। उन्होंने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रा के दौरान हमेशा मास्क पहनने, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने और सैनिटाइजर का उपयोग करने को कहा। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को भी हमेशा सतर्क रहने और मास्क की चेकिंग करते रहने का निर्देश दिया। चेताया कि लापरवाही करने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान आरपीएफ के पीडीडीओ पोस्ट निरीक्षक संजीव कुमार भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें