फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों के आभूषण और 50 हजार की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के डेवढिल गांव में सोमवार की रात चोरों ने रामाश्रय तिवारी के घर में घुसकर 50 हजार नकदी व लाखों रुपये मूल्य के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामी परिवार के साथ दूसरे कमरे में सो रहा था। मंगलवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर कोतवाली में तहरीर देकर सूचित किया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही।
विज्ञापन

रामाश्रय सोमवार की रात खाना खाने के बाद पत्नी व बच्चों के साथ कमरे में सो रहे थे। देर रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने दूसरे कमरे की आलमारी तोड़कर उसमें रखा 50 हजार नकदी समेत सोने व चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की भोर में जब लोग जगे तो दूसरे कमरे का दरवाजा खुला देख सन्न रह गए। अंदर जाकर देखा तो आलमारी में रखा सामान गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें