फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल चंदौली आएंगे सीएम योगी: 19 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास, जनसभा को करेंगे संबोधित

Fri, 03 Dec 2021 07:03 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली में पांच अक्तूबर को सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा होना है। जिसे लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। 
विज्ञापन
बाबा किनाराम जन्मस्थली का निरीक्षण करते मंत्री नीलकंठ तिवारी - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा कीनाराम आश्रम के जीर्णोद्धार और लगभग 19 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास करने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चंदौली के  रामगढ़ आएंगे। वह मंदिर में दर्शन पूजन के बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके लिए गांव-गांव जाकर लोगों को आमंत्रण दिया जा रहा है।

विज्ञापन


उधर, प्रदेश के पर्यटन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नीलकंठ तिवारी शुक्रवार को तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा और साफ सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। बाबा कीनाराम के 450वें जन्मोत्सव पर 2019 में रामगढ़ स्थित आश्रम में आए सीएम योगी ने आश्रम और आसपास के विकास कार्यों की घोषणा की थी।

जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपाजन तैयार
संक्रमण के चलते इस पर ग्रहण लग गया था। नवंबर में कार्यदायी संस्था को पैसे मिल चुके हैं और कार्य शुरू होने वाला है। सीएम की जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपाजन तैयार है। जनसभा में 20 हजार लोगों को जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पर्यटन राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और जिलाधिकारी संजीव सिंह ने बाबा कीनाराम मठ परिसर सहित हेलीपैड पार्किंग, सफाई आदि के साथ सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
पढ़ेंः गोरखपुर में पीएम मोदी की रैली: पूर्वांचल से कुल 1750 बसों की व्यवस्था, वाराणसी परिक्षेत्र की 200 बसें जाएंगी

जनसभा में कार्यकर्ताओं के आने का आह्वान

भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें जिला प्रभारी और प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने मुख्यमंत्री की जनसभा में कार्यक्रम स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आह्वान किया। बताया कि 15 दिसम्बर से जिले में भाजपा की ओर से पदयात्रा भी निकाली जाएगी। 
विज्ञापन

जनसभा से सकलडीहा को साधने की कोशिश

 सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ में रविवार को होने जा रही सीएम योगी की जनसभा कई मायनों में महत्वपूर्ण है। सकलडीहा विधानसभा में अभी तक दो बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं पर एक बार भी कमल नहीं खिला है।

2017 के मोदी लहर के बावजूद चंदौली के चार विधानसभाओं में तीन पर भाजपा ने जीत हासिल की थी पर सकलडीहा में सपा के प्रभु नारायण विधायक बने थे। इससे पहले 2012 में बसपा से सुशील सिंह ने जीत हासिल की थी। इस जनसभा से सकलडीहा में इस बार भाजपा की ओर जनता का रूख मोड़ने की कोशिश की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें