फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शॉर्ट-सर्किट से ड्राई क्लीनर्स मशीन में लगी भीषण आग, मजदूरों ने भागकर बचाई जान

Thu, 02 Dec 2021 12:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
आग को बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित एक ड्राई क्लीनर्स की दुकान में गर्म कपड़े धोने के लिए लगाई गई मशीन में गुरुवार की सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। मशीन में पड़े साल्वेंट के चलते आग ने विकराल रूप ले कर लिया। इस दौरान दुकान में मौजूद तीन मजदूरों ने भागकर जान बचाई। सूचना के बाद जब तक टीम मौके पर पहुंची तब तक दुकान में रखे कपड़े जलकर राख हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर निवासी अविनाश मलिक की नगर के जीटी किनारे स्थित क्लीनिंग की दुकान है। हर दिन की तरह गुरुवार की सुबह लगभग सात बजे अविनाश दुकान पर आए और कपड़े धोने वाले मजदूरों को दुकान में छोड़कर बाहर से शटर बंद कर घर चले गए।

इस बीच मजदूर दुकान में गर्म कपड़ों के धोने के लिए लगी मशीनों में कपड़े डाल कर अन्य कार्य में लग गए। तभी अचानक शार्ट सर्किट से मशीन में आग लग गई। लोगों ने बताया कि मशीन में पड़े साल्वेंट से आग और अधिक भड़क गई। इस दौरान वहां काम कर रहे मजदूर दुकान की छत पर भाग गए और उससे सटी पड़ोस की दुकान की छत पर कूद गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड में किसी प्रकार आग बुझाई। इस दौरान दुकान में रखे लाखों रुपये मूल्य के कपड़े जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें