फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एसपी का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एसओ और हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

Wed, 24 Feb 2021 12:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही करने पर एसओ और हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया। दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मंगलवार की रात बलुआ थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बालू लदे ट्रकों के कुछ चालक बिना कारण थाने में घूमते नजर आये। मौके पर पहुंचे एसपी ने परिचय पूछा तो सभी ने खुद को ट्रक चालक बताया।

इस पर एसपी ने कर्तव्य निर्वहन करने में अनियमितता और लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी बलुआ सूर्य प्रताप सिंह और हेड कांस्टेबल राम कृपाल यादव को तत्काल लाइन हाजिर किया दिया। उन्होंने दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बता दें इसके पूर्व भी एक हत्या के मामले में बलुआ थाना अध्यक्ष की ओर से कार्रवाई में काफी शिथिलता बरती गई थी। बलुआ पुलिस की कार्यप्रणाली से परेशान होकर लोगों ने थाने का घेराव भी किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें