फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: इंजीनियर ने खुद ही रची थी अपहरण की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने गुत्थी सुलझाई

Fri, 15 Oct 2021 01:23 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

मोबाइल टावर का इंजीनियर दीपक सिंह बुधवार शाम से लापता था। पुलिस ने चौबीस घंटे में मामले का खुलासा कर दिया। वह  वृंदावन के एक अपार्टमेंट में पकड़ा गया।
विज्ञापन
इंजीनियर दीपक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डांडी से मोबाइल टावर इंजीनियर के अपहरण की गुत्थी को पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर सुलझा लिया है। पुलिस ने इंजीनियर को मथुरा जिले के वृंदावन स्थित एक अपार्टमेंट से बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के अनुसार इंजीनियर दीपक सिंह ने खुद ही अपने अपहरण की साजिश रची थी ।

विज्ञापन


बुधवार की शाम मोबाइल टावर इंजीनियर दीपक सिंह की कार मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डांडी में सड़क किनारे खड़ी मिली थी। दीपक के साले सुजीत सिंह और भाई संदीप सिंह ने पुलिस को बताया था कि दीपक का किसी ने अपहरण कर लिया।

भाजपा नेता के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा
संदीप की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने भाजपा जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह और उसके भाई के खिलाफ अपहरण और रंगदारी मांगने के मुकदमा दर्ज किया। गुरुवार को पुलिस ने घटनास्थल से मिली सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तफ्तीश की दिशा बदलते हुए जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित लोगों के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया

वही दीपक से संबंधित लोगों के मोबाइल को सर्विलांस में लगा दिया। इस दौरान उसकी लोकेशन मथुरा वृंदावन स्थित एक अपार्टमेंट में मिली। चंदौली पुलिस ने दीपक को मथुरा पुलिस की मदद से पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि इंजीनियर दीपक ने खुद के अपहरण की साजिश रची थी। उसे पुलिस मथुरा से चंदौली ला रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें