फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर की कालाबाजारी में चार के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया।बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर पुलिस चौकी अंतर्गत नदेसर व नैढी में अवैधतरीके से एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति किये जाने व उनका भंडारण किये जाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। दोनों गांव से एसडीएम और पूर्ति निरीक्षक की संयुक्त टीम ने दो दिन पूर्व अवैध रूप से रखे गये 39 सिलिंडर बरामद किये थे।
विज्ञापन

एसडीएम अजय मिश्र व पूर्ति निरीक्षक अमितद्विवेदी ने एलपीजी गैस सिलेंडर के कालाबाजारी की मिल रही शिकायतों के मद्देनजर दो दिन पूर्व नैढ़ी व नदेसर गांव में छापा मारा था। इस दौरान टीम ने नदेसर के रविशंकरमौर्य के यहां से 26 व नैढी के दीपक कुमार केयहां से 13 एलपीजी गैस सिलिंडर बरामद किये। इस दौरान हुई पूछताछ में दोनों की लोग संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये। जांच के दौरान उत्कर्ष इंडेन गैस एजेन्सी के स्टाक रजिस्टर के सापेक्ष गोदाम में 130 सिलिंडर कम मिला वहीं सैदपुरगाजीपुर स्थित रामचन्द्र भारत गैस एजेन्सी द्वारा नदेसर में अवैध तरीके से स्टाक किये जाने की बात सामने आई। जिसपर अधिकारी द्वय ने इसकी जानकारी जिलाधिकारी संजीव सिंह को दी। जिलाधिकारी से अनुमति मिलने के बाद बृहस्पतिवार को पूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी ने नैढ़ी निवासी दीपककुमार, नदेसर निवासी रविशंकर मौर्य, पलिया चकई निवासी घनश्याम पांडेय वरामचंद्र भारत गैस एजेन्सी सैदपुर के संचालक के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें