फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एक घंटे तक खड़ी रही काले रंग की स्कार्पियों

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। नगर स्थित पुलिस लाइन परिसर में मंगलवार को एक काले रंग की स्कार्पियों करीब एक घंटे तक खड़ी रही। इसकों लेकर पुलिसकर्मियों में खासा चर्चा रही। लेकिन वाहन पर भाजपा का झंडा लगा देख किसी ने टोकाटाकी करने का साहस नहीं जुटाया। जबकि पुलिस लाइन में सरकारी वाहन के प्रवेश के अलावा अन्य वाहनों को गेट पर ही रोक दिया जाता है। ऐसे में चर्चा रही कि काले रंग के स्कार्पियों की परिसर में इंट्री कैसे हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को एक काले रंग की स्कार्पियों घंटों पुलिस लाइन में एसपी कार्यालय के समीप खड़ी रही। वहां मौजूद लोगों द्वारा बताया गया कि स्कार्पियों दोपहर 12 बजे के करीब पुलिस लाइन में आई और एक बजे के करीब चली गई। पुलिस लाइन में सरकारी वाहन के अलावा अन्य किसी वाहन को गेट पर रोक दिया जाता है तो यह गाड़ी कैसा आ गई । यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस के साथ मंगलवार को व्यापारियों की बैठक थी, शायद इसी में आए किसी की यह गाड़ी हो पर रोक के बाद पुलिस लाइन में खड़ी होना लापरवाही है। अपर पुलिस अधीक्षक दयराम ने बताया कि वाहन के परिसर में आने की जानकारी नहीं है। पुलिस लाइन के बाहर वाहन की पार्किंग के लिए जगह बनाई गई है। निर्धारित स्थल पर वाहन की पार्किंग कराना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें