फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी परीक्षा में अनुपस्थित रहे 543 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले के चार केंद्रों पर शनिवार को आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक की परीक्षा में 543 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परिक्षा के दोनों पालियों में 3016 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। 2473 ने परीक्षा दी। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया था। वहीं अधिकारियों ने भी चक्रमण कर परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन

पहली पाली में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक परीक्षा हुई। इस दौरान संस्कृत, विज्ञान, कला और गृह विज्ञान विषय की परीक्षा कराई गई। मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर 600 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 504 उपस्थित व 96 अनुपस्थित रहे। इसी तरह चकिया स्थित आदित्यनारायण राजकीय इंटर कालेज में 480 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 396 ने परीक्षा दी। 84 अनुपस्थित रहे। नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा में 600 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 464 उपस्थित और 136 अनुपस्थित रहे। दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक आयोजित दूसरी पाली की परीक्षा में तीन केंद्रों पर पंजीकृत 1094 परीक्षार्थियों में 927 उपस्थित और 167 अनुपस्थित रहे। आदित्यनारायण राजकीय इंटर कालेज में 480 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 417 उपस्थित और 63 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में 600 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 100 ने परीक्षा छोड़ दी। 500 उपस्थित रहे। नेशनल इंटर कालेज में 14 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 10 उपस्थित और चार अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें