फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के लिए नहीं दिए रुपये तो चारपाई से बांधकर पत्नी को पीटा

विज्ञापन
अहमदगढ़ में महिला को चारपाई पर बांधकर पीटने के वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
शराब पीने के लिए नहीं दिए रुपये तो चारपाई से बांधकर पत्नी को पीटा
विज्ञापन

अहमदगढ़। असरौली गांव में महिला ने अपने पति व उसके साथियों को शराब पीने से मना कर रुपये नहीं दिए तो पति और उसके साथियों ने उसे चारपाई से बांधकर जमकर पीटा। घटना दस दिन पुरानी बताई जा रही है। किसी ग्रामीण ने पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पिटाई का वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में महिला ने पति समेत अन्य लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रारंभिक जांच में महिला को मानसिक रूप से दिव्यांग बता रही है।
असरौली निवासी ललिता देवी ने थाने में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है और आए दिन शराब के नशे में पीड़िता के साथ गालीगलौज कर उसकी पिटाई करता है। आरोप है कि गत 21 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे उसका पति और उसके 6 अन्य साथी घर पर आए और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। शराब पीने का विरोध कर पीड़िता ने रुपये देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसी मामले को लेकर पति व उसके साथियों ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। साथ ही आरोपियों ने उसको चारपाई पर लिटा कर उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसे चारपाई समेत उठाकर खेत की ओर भी लेे गए। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने उक्त प्रकरण की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें