पति अपने साढू के यहां पत्नी को लेने अनूपशहर गया तो पत्नी ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। आक्रोशित युवक ने वहीं पर जहर खा लिया। हालात बिगड़ने पर युवक को वहां निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
यूपी के बुलंदशहर स्थित पहासू क्षेत्र के गांव अटेरना निवासी सतीश बिजली की फिटिंग का काम करता था। उसकी ससुराल क्षेत्र के गांव फजलपुर में थी। 10 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। बीते दो सप्ताह से पति पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। पत्नी अनूपशहर में अपनी बहन के घर जाकर रहने लगी।
विज्ञापन
पति अपने साढू के यहां पत्नी को लेने अनूपशहर गया तो पत्नी ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। आक्रोशित युवक ने वहीं पर जहर खा लिया। हालात बिगड़ने पर युवक को वहां निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई। साथ मे एम्बुलेंस में बैठी पत्नी ने पति की मौत पर आपा खो दिया। एम्बुलेंस चालक मृतक को पहासू थाने लेकर पहुंचा। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।