पहासू। थाना क्षेत्र निवासी 12 वर्षीय बच्ची से एक साल तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी मामा को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रवीर चौहान ने बताया कि सात जनवरी को बच्ची की मां ने शिकायत दी थी। इसमें बताया था कि चार जनवरी को उनका भाई घर पर रहने आया था। इसी दौरान महिला ने अपने भाई और बच्ची को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। महिला ने इसका विरोध किया। इस पर आरोपी गाली-गलौज कर वहां से भाग गया। इसके बाद बच्ची ने परिजनों को बताया था कि आरोपी मामा करीब एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। बच्ची को दबाव में लेने के लिए परिजनों की हत्या करने की धमकी देता था। मामले में पुलिस ने दिल्ली निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।