फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित मातृत्व अभियान में जनपद 11वें स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षित मातृत्व अभियान में जनपद 11वें स्थान पर
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) कार्यक्रम में लाभार्थियों को अच्छी सेवाएं दी गईं। मातृत्व स्वास्थ्य से संबंधित राज्य स्तरीय रैंकिंग में जनपद को प्रदेश में 11वां स्थान मिला है। इस उपलब्धि के लिए जिले के स्वास्थ्य अफसरों को 11 अक्तूबर को सम्मानित किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का लाभ देने के लिए जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) व जिला महिला अस्पताल में प्रत्येक माह की नौ तारीख को कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसमें गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया जाता है। इस दौरान महिला चिकित्सक गर्भवती की जांच करते हुए हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं की पहचान करती हैं। इन महिलाओं की विशेष देखभाल की जाती है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुरक्षित प्रसव कराया जाता है। इस मामले में राज्य ने बेहतर कार्य करने वाले 15 जिलों की रैंकिंग जारी की है। मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय द्वारा जारी रैंकिंग में जिले को 11वां स्थान प्राप्त हुआ है। इसके लिए सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह, एसीएमओ आरसीएच डॉ. रोहताश यादव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक हरिप्रसाद व परामर्शदाता मातृत्व स्वास्थ्य हिमांशु सचदेवा को राज्य स्तर पर 11 अक्तूबर को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इन जिलों के अफसर होंगे सम्मानित
बेहतर कार्य के लिए देवरिया, इटावा, कौशांबी, आगरा, आजमगढ़, कन्नौज, सिद्धार्थनगर, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, महराजगंज, बुलंदशहर, गोरखपुर, बाराबंकी, गाजियाबाद व फिरोजाबाद जिले के अफसरों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

मातृत्व स्वास्थ्य में वर्ष 2020-21 में बेहतर कार्य करने पर प्रदेश में जिले को 11वां स्थान मिला है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। रैंकिंग में और सुधार के लिए प्रयास किए जाएंगे। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें