फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल : केंद्रों पर लटके रहे ताले, टीके के लिए भटके लोग

विज्ञापन
गिरधारीनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेला के दौरान पसरा सन्नाटा। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
हड़ताल : केंद्रों पर लटके रहे ताले, टीके के लिए भटके लोग
विज्ञापन

बुलंदशहर। विभिन्न मांगों को लेकर संविदा कर्मचारियों का हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा। हड़ताल का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ा। केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए लोग भटकते नजर आए। हड़ताल का असर आरोग्य मेले पर भी रहा। केंद्रों पर संविदा कर्मचारी नदारद दिखे। कुछ केंद्रों पर तो दोपहर बाद ही ताले लटक गए।
जिले के 71 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार जिला अस्पताल परिसर में चल रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल में जिलेभर के संविदा कर्मी शामिल रहे। संविदा कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से दूसरे दिन भी स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल मिलीं और 71 स्थानों पर लगे आरोग्य मेले में स्टाफ की कमी खलती नजर आई।
विज्ञापन

सरायधारी (समय - 2.05)
नगर के सरायधारी स्थित अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर दो बजे के बाद ताला लटका मिला। इस दौरान केंद्र पर उपचार कराने आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। लोगों का कहना है कि केंद्र पर अधिकांश स्वास्थ्य कर्मी संविदा पर कार्यरत है। जो धरने में शामिल रहने के कारण केंद्र बंद रहा।
गिरधारी नगर (समय - 1.40)
नगर के भूड़ रोड स्थित गिरधारी नगर अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले के दौरान सन्नाटा नजर आया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि सुबह से केंद्र पर दोपहर तक 21 लोगों ने उपचार कराया। कुछ संविदा कर्मी कार्य कर रहे हैं, जिससे लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भटकना न पड़े।
बुगरासी (समय - 12.00)
बुगरासी नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में लोगों ने नजला, खांसी, सिर दर्द आदि बीमारी को लेकर जांच करा दवा ली। इस दौरान कोरोना से बचाव को 20 लोगों ने टीका भी लगवाया। केंद्र प्रभारी डॉ. कृष्णा ने बताया कि केंद्र पर तैनात एक संविदा कर्मी हड़ताल पर रहा, बावजूद लोगों का इलाज किया गया।
खानपुर (समय - 12.20)
खानपुर नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे आरोग्य मेले में संविदा कर्मियों ने जनहित को देखते हुए कार्य बहिष्कार की जगह केंद्र पर लोगों का उपचार किया। दोपहर तक केंद्र पर 22 लोगों का उपचार हुआ। केंद्र प्रभारी डॉ. हितेश चौहान ने बताया कि आरोग्य मेले में 104 मरीजों को लाभ दिया गया। इसमें 22 मरीज बुखार के भी शामिल रहे।
सिकंदराबाद (समय - 01.20)
सिकंदराबाद नगर क्षेत्र के कायस्थवाड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सन्नाटा नजर आया। वहीं, केंद्र अधीक्षक की संविदा कर्मियों की हड़ताल के चलते गुलावठी ड्यूटी होने के कारण कमी खली। दोपहर तक केंद्र पर मात्र 15 मरीजों का उपचार किया जा सका।
विज्ञापन

केंद्र पर आया तो लटका मिला ताला
मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगा होने की जानकारी पर उपचार कराने के लिए आया। केंद्र पर आया तो ताला लटका मिला।
- मो. शारिक
नहीं मिल सका सुविधा का लाभ
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में परिवार संग उपचार कराने के लिए आया। लेकिन संविदा कर्मियों के हड़ताल में रहने के कारण सुविधा का लाभ नहीं मिल सका।
- मो. फैजान
मेले में उपचार कराया, मिली राहत
सीने में दर्द होने पर आरोग्य मेले में उपचार कराया। अब स्वास्थ्य में सुधार है। भीड़ अधिक नहीं होने के कारण इंतजार नहीं करना पड़ा।
- रवि कुमार
नहीं मिले विशेषज्ञ चिकित्सक
आरोग्य मेले में उपचार कराने के लिए आया था, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं मिला, ऐसे में मौजूदा चिकित्सकों से उपचार कराना पड़ा।
- दिनेश कुमार
स्थाई कर्मियों की बढ़ाई गई थी जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन सभी 71 स्थानों पर हुआ है। स्थाई कर्मियों और चिकित्सकों की जिम्मेदारी बढ़ाने के अलावा कुछ संविदा कर्मियों का भी सहयोग लिया गया। सरायधारी में ताला लटका होने की जानकारी नहीं है। इसके लिए संबंधित प्रभारी से पूछताछ की जाएगी।
- डॉ. अश्वनी भंडारी, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें