फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊखेड़ा आरओबी हुआ चालू, पांच किमी घटी शहर की दूरी

विज्ञापन
मऊखेड़ा रेलवे ब्रिज के लोकार्पण के दौरान शिलापट से परदा हटाते सांसद, विधायक व अन्य - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
मऊखेड़ा आरओबी हुआ चालू, पांच किमी घटी शहर की दूरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। मऊखेड़ा रेलवे क्रॉसिंग पर बनाए गए रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) को जनता के लिए खोल दिया गया। सोमवार को सांसद व विधायक ने आरओबी का लोकार्पण किया। अब मेरठ से शहर में आने वाले लोगों को पांच किमी का सफर कम करना होगा। साथ ही मेरठ से स्याना, अनूपशहर की ओर जाने वाले लोगों को भी फायदा मिलेगा।
रेलवे लाइन क्रॉसिंग को खत्म करने के लिए जिले में सभी क्रॉसिंग पर अंडरपास और ओवर ब्रिज बनाए गए हैं। मऊखेड़ा स्थित क्रॉसिंग पर 986 मीटर लंबे रेलवे ओवर ब्रिज बनाने के लिए वर्ष 2017 में 41.02 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था। पुल निर्माण का जिम्मा सेतु निर्माण निगम को सौंपा गया था। रेलवेे लाइन के ऊपर का कार्य धीमा होने के चलते प्रोजेक्ट को पूरा करने में एक वर्ष का समय अधिक लग गया। अब पुल का लोकार्पण होने के बाद से लोगों को मेरठ की ओर जाने व मेरठ से शहर के लिए आने वाले लोगों को पांच किमी तक का सफर कम करना होगा। साथ ही भूड़ चौराहे पर लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिल सकेगी। इससे पहले आरओबी का लोकार्पण जुलाई 2021 में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य वर्चुअल तरीके से कर चुके हैं।
विज्ञापन

अब वाया भूड़ चौराहा मेरठ जाने की जरूरत नहीं
मेरठ से शहर में आने और शहर से मेरठ जाने के लिए अभी तक लोगों को वाया भूड़ चौराहा सफर करना पड़ता था। अब शहर से काला आम चौराहे से डीएम रोड होते हुए जैनपुर गांव पर हाईवे पर पहुंचा जा सकेगा। मेरठ से आने के दौरान भूड़ चौराहा आने के बजाए जैनपुर गांव होते हुए डीएम रोड, काला आम चौराहा पहुंचा जा सकेगा। पुल चालू होने से प्रतिदिन करीब दो हजार लोगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

रेलवे लाइन के ऊपर का हिस्सा रेलवे ने ही बनाया है। जिसका निर्माण पूरा होने में देरी हुई। समय से कार्य किया जाता तो एक वर्ष पूर्व ही कार्य पूरा कर आरओबी को जनता को सौंप दिया जाता। - शशि भूषण वार्ष्णेय, जिला प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निर्माण निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें