फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी पार्क में आज तो नुमाइश मैदान में 10 से शुरू होगी रामलीला

विज्ञापन
औरंगाबाद में रामलीला का मंचन करते कलाकार। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
गांधी पार्क में आज तो नुमाइश मैदान में 10 से शुरू होगी रामलीला
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना के चलते पिछले वर्ष रामलीला का आयोजन नहीं हुआ। इस बार शासन द्वारा अनुमति दिए जाने के बाद नगर में एक नहीं दो स्थानों पर रामलीला का आयोजन होगा। नगर के गांधी पार्क में शुक्रवार से तो नुमाइश मैदान में श्रीरामलीला सभा द्वारा 10 अक्तूबर से सात दिवसीय आयोजन किया जाएगा। रामलीला शुरू होने से पूर्व बृहस्पतिवार शाम को गांधी पार्क में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

हरिनाम संकीर्तन मंडल द्वारा नगर के कालाआम स्थित गांधी पार्क में रामलीला का मंचन होगा। मंचन से पूर्व बृहस्पतिवार शाम को सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग ने बताया कि जनमानस के सहयोग से गांधी पार्क में दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। दशहरा महोत्सव को लेकर बृहस्पतिवार को सभासदों के साथ बैठक की गई। इसमें सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मंच संचालन की व्यवस्था जयप्रकाश शर्मा, हितेश गर्ग व सुखदेव शर्मा, आवास व्यवस्था राजेश शर्मा व विकास शर्मा, मंच (टेंट लाइट व साउंड) व्यवस्था अजय कुमार व मुनेश तोमर, मंचन सामग्री त्रिभुवन नरायण व आजाद सागर, सफाई व्यवस्था योगेश गुप्ता, कोविड रोगथाम व्यवस्था भूपेंद्र चौधरी व तुषार गुप्ता, स्वागत व प्रशासनिक व्यवस्था संतोष वाल्मीकि, किशोर लोधी, अतुल राघव व धर्मेंद्र काली, अतिथि व्यवस्था कमलकांत शर्मा, राजकुमार वाल्मीकि, पेयजल के लिए विकास शर्मा, मनमोहन यादव व योगेश गुप्ता, प्रचार बिल्लू पंडित, वाहन व्यवस्था हरेंद्र व रोहताश चौधरी कार्यक्रम प्रभारी सुनील शर्मा, अशोक लारा, देवपाल लोधी व लक्ष्मण लोधी प्रसाद और फूलमाला की जिम्मेदारी राजेश शर्मा को सौंपी गई है। श्रीरामलीला सभा के अध्यक्ष नीरज जिंदल ने बताया कि कई पूर्व रामलीला मंचन के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गई़ थी। देर से अनुमति मिलने पर इस बार सात दिवसीय रामलीला मंचन का आयोजन किया जाएगा। 10 अक्तूबर से नुमाइश मैदान में रामलीला का मंचन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें