फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कालाआम चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों से पुतला छीनते पुलिसकर्मी - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। लखीमपुर खीरी की घटना और किसानों के परिवारों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसी बुधवार को सड़क पर उतर आए। ट्रैक्टर पर सवार होकर कालाआम पर पहुंचे और जाम लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने छीन लिया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष चौधरी श्योपाल सिंह ने बताया कि लखीमपुर खीरी में हुई घटना निंदनीय है। सरकार को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। जिस गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी को रखा गया है, उसे पीएसी के जवानों ने इस तरह से अपने घेरे में ले रखा है जैसे वह किसी बहुत बड़े अपराध में गिरफ्तार हुईं हों। उन्होंने कहा कि यह कैसी विडंबना है कि किसानों पर जुल्म करने वाले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे खुलेआम घूम रहे हैं। हमारे नेता जो किसानों के दर्द में शामिल होने के लिए जा रहे हैं उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। पूर्व विधायक बंसी पहाड़िया, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष गांधी, अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद मुनीर अकबर, पूर्व जिलाध्यक्ष टुक्कीमल खटीक और चौधरी करणवीर सिंह सिरोही ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी नाकामियां छिपाने की कोशिश कर रही है। इस दौरान राकेश भाटी, किशन चौधरी, नरेंद्र चौधरी देविंद्र शर्मा, कपिल प्रधान, नितेश भारद्वाज, रेखा शर्मा आदेश मुद्गल, रहमत अली, पदमा कुलश्रेष्ठ, राहुल बाल्मिकी, सुभाष शर्मा, यशवंत बाल्मिकी, डॉ. एसडी शर्मा और सुशील आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें