फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकतालिका सही कराने के लिए छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
अंकतालिका सही कराने के लिए छात्रों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

जहांगीराबाद। अंकतालिका में प्रमोटेड अंकित होने से नाराज करीब दो सौ छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार को शिव कुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज के गेट पर जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों के हंगामे की खबर पाकर स्थानीय पुलिस व तहसीलदार अनूपशहर भी मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी छात्रों ने माध्यमिक शिक्षा परिषद व विद्यालय पर छात्रों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि विद्यालय और बोर्ड दोनों मिलकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जिसके कारण उन्हें भविष्य में बड़े संस्थानों में प्रवेश लेने व नौकरी हासिल करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। छात्रों के प्रदर्शन की खबर पाकर स्थानीय पुलिस व तहसीलदार बालेंदु भूषण वर्मा भी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार व विद्यालय के प्रबंधक सीपी अग्रवाल ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाबुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन हंगामा कर रहे छात्र किसी भी कीमत पर मानने को तैयार नहीं हुए। प्रदर्शन के दौरान ही कॉलेज के गेट पर छात्रों व विद्यालय प्रशासन की काफी देर तक वार्ता चली। वार्ता के दौरान प्रधानाचार्य द्वारा छात्रों की समस्या को दूर कराये जाने का आश्वासन दिए जाने पर ही छात्र माने। इस दौरान प्रधानाचार्य सीपी अग्रवाल ने बताया कि यह समस्या हमारे विद्यालय के साथ-साथ पूरे प्रदेश में सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें