फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप से दूर होंगी ग्रामीणों की बिजली समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप ग्रुप से दूर होंगी ग्रामीणों की बिजली समस्याएं
विज्ञापन

बुलंदशहर। गांवों में बिजली की समस्याओं के समाधान के लिए अब व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। इसके लिए उच्चाधिकारियों के आदेश पर खंड स्तर पर एक्सईएन ने संबंधित गांवों के प्रधानों को ग्रुप में शामिल किया है। इस ग्रुप से उच्चाधिकारी भी जुड़े रहेेंगे। अब किसी भी गांव में बिजली की समस्या के लिए ग्राम प्रधान ग्रुप में शिकायत करेंगे, जिसका तत्काल समाधान किया जाएगा।
गांवों में बिजली उपभोक्ताओं को फाल्ट, बिजली कटौती, बिल संशोधन समेत अन्य कई प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ता है। इसके लिए ग्रामीणों को बिजली अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काटने के साथ ही बिजलीघर के चक्कर काटने पड़ते हैं। अब उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए बिजली निगम के एमडी के आदेश पर क्षेत्रीय व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। इन ग्रुपों के मुखिया एक्सईएन को बनाते हुए संबंधित उपखंड के अधिकारियों को भी इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप में इन्हें किया शामिल
- संबंधित विधायक
- खंड क्षेत्र में आने वाले गांव के प्रधान
- स्थानीय निकाय के अध्यक्ष
- संबंधित अधिकारी जेई स्तर तक
- चीफ इंजीनियर
- डिस्कॉम मुख्यालय पर विद्युत आपूर्ति देखने के लिए नामित नोडल एसई या एक्सईएन
- डिस्कॉम के तकनीकी निदेशक
- निदेशक वितरण पावर कॉरपोरेशन
- डिस्काम के प्रबंध निदेशक
उच्चाधिकारियों के आदेश पर व्हाट्सएप ग्रुप बनवाए गए हैं। इससे गांवों में होने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान किया जा सकेगा। तत्काल कार्रवाई न होने की स्थिति में अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा। - अवधेश कुमार सिंह, चीफ इंजीनियर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें