फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली अफसर सांसद का भी नहीं उठाते फोन

विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री को सांसद भोला द्वारा किया गया ट्वीट। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
बिजली अफसर सांसद का भी नहीं उठाते फोन
विज्ञापन

बुलंदशहर। बिजली निगम के अधिकारी जनता के प्रति कितने जवाबदेह है, इसकी एक बानगी देखने को मिली है। जिले के सांसद डा. भोला सिंह के कई बार फोन करने पर भी एमडी की ओर से कोई उत्तर नहीं दिया गया। इसके बाद मजबूरी में सांसद को शिकायत करने के लिए ट्विटर का सहारा लेना पड़ा।
कुछ दिन पहले लोगों ने बिजली के गलत बिल, बिजली कटौती समेत अन्य प्रकार की समस्याओं से सांसद डा. भोला सिंह को अवगत कराया। साथ ही अधिकारियों के मामले में कार्रवाई न करने की बात भी बताई थी। सांसद ने मामले में बिजली निगम के एमडी को कॉल किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया। इसके बाद सांसद ने लोगों के सामने भी कई बार फोन किया, लेकिन उन्हें कोई उत्तर नहीं मिला, जिसके चलते सांसद डा. भोला सिंह को मामले की शिकायत करने के लिए ट्विटर का सहारा लेना पड़ा। सांसद डा. भोला सिंह ने एमडी के फोन न उठाने की शिकायत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि जन शिकायतों को लेकर अकसर सांसद से बातचीत होती रहती है। हो सकता है किसी बैठक में व्यस्त होने के कारण उनसे बातचीत नहीं पाई हो। मैं खुद उनसे बात कर लूंगा।
36 घंटे रही कटौती, टरकाते रहे अफसर
भूड़ क्षेत्र में मंगलवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटने और करंट से युवक की मौत के बाद करीब तीन हजार लोगों को 36 घंटे तक बिजली संकट से जूझना पड़ा। पीड़ित परिजनों की मांग के आधार पर बिजली निगम के अफसर लाइन को शिफ्ट करने में लगे रहे। लाइन शिफ्ट होने के बाद ट्रांसफार्मर को भी शिफ्ट किया गया। इसके बाद बुधवार देर रात करीब 10 बजे बिजली सप्लाई चालू हो सकी थी। वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली जाने के बाद कई बार अफसरों को फोन मिला गया। कुछ देर तो अफसर जवाब देते रहे बाद में फोन उठाना बंद कर दिया।
अधिकारियों का व्यवहार जनता के प्रति ठीक नहीं है। बिजली सप्लाई चालू होने के बारे में जानने के लिए बुधवार दोपहर तीन और शाम छह बजे अफसरों को फोन किया गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। एक बार फोन उठाने पर एक्सईएन ने अभद्रता करते हुए कहा कि हमसे समस्या ठीक नहीं होती है तो तुम खुद कर लो।
विज्ञापन

- तनिश अग्रवाल, बुलंदशहर
बिजली निगम के जेई समेत अन्य अधिकारी जनता के फोन नहीं उठाते हैं। बुधवार सुबह करीब 11 बजे बिजली सप्लाई चालू होने के बारे में जानने के लिए फोन किया था। तीन बार पूरी घंटी बजी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल सका। इससे जनता को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। छोटी-छोटी समस्याओं के लिए लोगों को बिजली अफसरों के दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
- लाखन, राधानगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें