फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में सिपाही ने कारबाइन की गुम, एसएसपी ने किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में सिपाही ने कारबाइन की गुम, एसएसपी ने किया निलंबित
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिपाही की कारबाइन गायब हो जाने के मामले में एसएसपी ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही सिपाही की लापरवाही को देखते हुए उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
बुलंदशहर में तैनात सिपाही योेगेश शर्मा शिकारपुर ब्लॉक प्रमुख पंकज गौतम की सुरक्षा में तैनात था। ब्लॉक प्रमुख के अनुसार वह उनके साथ लखनऊ गया था। आरोप है कि नशे की हालत में आरोपी सिपाही ने लखनऊ में भी हंगामा किया था। वहीं से ब्लॉक प्रमुख ने पूरे मामले की शिकायत आरआई से की थी। बताया जा रहा है कि सिपाही ने कारबाइन हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर गुम हो जाने की मौखिक सूचना पेट्रोल पंप पर खड़ी पुलिस वैन में तैनात जवानों को दी थी। कारबाइन गायब होने की सूचना के बाद पुलिस कारबाइन ढूंढने में जुट गई।
विज्ञापन

जवान को मिली कारबाइन
बरेली में जाट रेजीमेंट में तैनात मेरठ के जवान रोहित को बस में कारबाइन लावारिस हालत में मिली। बताया जा रहा है कि सिपाही नशे की हालत में कारबाइन को बस में ही छोड़ गया था। आर्मी के जवान रोहित ने बस में मिली कारबाइन को कंकरखेड़ा पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

कारबाइन गुम होने के मामले में सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। सेना के जवान को कारबाइन मिली है, जिसे उसने कंकरखेड़ा थाने में जमा करवा दिया है।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी, बुलंदशहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें