फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 तक नहीं दिया विवरण तो रद्द होगी स्कूल की मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
30 तक नहीं दिया विवरण तो रद्द होगी स्कूल की मान्यता
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के 80 स्कूलों ने स्टाफ और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी यू-डायस पोर्टल पर अपलोड नहीं की। बेसिक शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों को नोटिस जारी किया है। 30 जुलाई तक विवरण अपलोड न करने पर इन स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी।
जिले में कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के 3,943 स्कूल संचालित हैं। इनमें से 3,863 स्कूलों ने शासन द्वारा मांगी गई जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर दी है। सभी स्कूलों को 30 दिसंबर 2020 के आधार पर छात्र संख्या, स्कूल में शिक्षकों की संख्या, उपलब्ध सुविधाओं में कक्षाें की संख्या, शौचालय, पेयजल व्यवस्था और विद्युतीकरण आदि की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी से प्रमाणित कराकर अपलोड करनी थी। जिले के 80 स्कूलों ने जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई है। कई बार हिदायत के बाद भी इन स्कूलों ने सूचनाएं उपलब्ध करवाईं। इस पर उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 80 स्कूलों ने यू-डायस पोर्टल पर मांगी गई जानकारी अपलोड नहीं की है। जबकि उन्हें कई बार संपर्क कर जानकारी अपलोड करने का निर्देश दिया गया था। अब इन स्कूलों को नोटिस जारी कर 30 जुलाई तक का समय दिया गया है। इसके बाद भी यदि वह जानकारी अपलोड नहीं करते हैं तो उनकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी। - अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें