फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन किसान की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
गुलावठी के ग्राम फैजाबाद रिढ़ावली निवासी मृतक रतनपाल का फाइल फोटो। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
रंजिशन किसान की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

गुलावठी। ग्राम फैजाबाद रिढ़ावली में शुक्रवार को खेत जोतते समय किसान रतनपाल (58) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने किसान की पत्नी व पुत्रवधू पर भी गोलियां चलाई, लेकिन दोनों ने झाड़ियों में भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश में हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
पीड़िता गीता ने थाने में पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने पति रतनपाल और पुत्रवधू पायल के साथ खेत पर कार्य कर रही थी। रतनपाल ट्रैक्टर से खेत जोत रहे थे, तभी गांव के दीपक, सागर उर्फ गुल्लू, पंकज उर्फ शंकर, गजेंद्र और सुंदर खेत में घुस आए और गाली गलौज व हाथापाई करने लगे। इस बीच हमलावरों ने उसके पति पर गोलियां बरसा दी। उसके पति को दो गोलियां सीने में लगी। विरोध करने पर हमलावरों ने उस पर व उसकी पुत्रवधू पायल पर गोलियां चलाई। गीता ने बताया कि दोनों ने झाड़ियों में भागकर अपनी जान बचाई। गोलियाें की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम करने वाले लोग वहां पहुंच गए। इस पर आरोपी जान से मारने की नीयत से फ ायर करते हुए भाग गए। घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र ने की थी हमलावरों के घर की युवती से कोर्ट मैरिज
ग्रामीणों के अनुसार, रतनपाल के एक पुत्र विनीत का एक नामजद आरोपी की पुत्री से प्रेम प्रसंग था। विनीत ने युवती से करीब छह माह पूर्व कोर्ट मैरिज की थी। तभी से उसका पुत्र विनीत व एक पुत्रवधू गांव से बाहर रहते हैं। बताया जा रहा है कि हमलावर विनीत व उसके परिवार से रंजिश रखते थे।
मृत किसान के भाई ने एसएसपी से की थी शिकायत
रतनपाल के भाई कुंवरपाल ने बताया कि आरोपी दबंग हैं तथा गांव में उसे व रतनपाल को खेतीबाड़ी नहीं करने दे रहे थे। इसके अलावा आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। इस संबंध में उसने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत में चाचा कुंवरपाल ने आरोपियों के घर की युवती से भतीजे के विवाह का भी जिक्र किया है, जिसमें भतीजे के अलग रहने की बात बताई थी। मामले में एसएसपी ने गुलावठी पुलिस को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। पीड़ित परिजनों आ आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में थाना पुलिस व एसओजी को लगाया गया है। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर गुलावठी पुलिस ने क्या कार्रवाई की थी। इसकी जानकारी मंगाई है।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें