फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में गोतस्कर असगर को पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

विज्ञापन
अगौता में मुठभेड़ में घायल गोतस्कर। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
मुठभेड़ में गोतस्कर असगर को पैर में लगी गोली, गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। अगौता थाना पुलिस की बृहस्पतिवार देर रात जौलीगढ़ के जंगल में कब्रिस्तान के निकट गोकशी कर रहे गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें गोतस्कर असगर पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर उपचार के लिए भेज दिया है। जबकि दो तस्कर मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में गोकशी के उपकरण व मांस बरामद किया है।
बृहस्पतिवार देर रात थाना अगौता पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गांव जौलीगढ़ के कब्रिस्तान के पीछे जंगल में कुछ बदमाश गोकशी कर रहे हैं। सूचना पर थाना अगौता पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों की घेराबंदी की। लेकिन, इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। जिसके बाद पुलिस टीम की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसे कुछ दूरी पर ही पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश की शिनाख्त गोतस्तर असगर निवासी गांव मालागढ़ थाना अगौता के रूप में हुई है। गोतस्कर असगर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मौके से आरोपी के दो साथी भागने में कामयाब रहे। जिनकी तलाश में कांबिंग की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

कई मामले हैं गोकशी के असगर के खिलाफ दर्ज
असगर शातिर गोकश है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपने फरार साथियों के साथ मिलकर गोकशी आदि की कई वारदातों को अंजाम दिया है। साथ ही पुलिस ने मौके से लगभग सवा क्विंटल मांस, गोकशी के उपकरण व अवैध असलाह बरामद किया है। थाना अगौता पर गोकशी व अन्य अपराधों के करीब आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद तस्कर को पकड़ा
अगौता पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ के बाद गोतस्तर असगर को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। जबकि, दो बदमाश फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें